फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   22 बिंदुओं पर दिशा की बैठक में होगी चर्चा

22 बिंदुओं पर दिशा की बैठक में होगी चर्चा

Tue, 09 Jan 2018 12:45 AM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
22 बिंदुओं पर दिशा  की बैठक में होगी चर्चा
शामली। सांसद हुकुम सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाए जाने, राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना व दीन दयाल विद्युतीकरण समेत 22 बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में पूर्वाह्न 11 बजे जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें इंटीग्रेटेड पावर डवलपमेंट स्कीम के तहत विद्युतीकरण हेतु प्रस्तावित ग्रामों और मजरे की प्रगति, प्रधानमंत्री जनधन योजना व बैंकों से संबधित लाभार्थी परक कार्यक्रमों की समीक्षा, लोक निर्माण विभाग के सड़क संबंधी कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी इसके अलावा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की प्रगति की समीक्षा, वन, स्वास्थ्य, कृषि, माध्यमिक, बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा व शिक्षण संस्थाओं में अध्यापकों की स्थिति, पशुपालन विभाग, कृषक दुघर्टना बीमा योजना, आदमी बीमा योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम की वर्ष 2017-18 की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति समीक्षा व निर्मल भारत अभियान वर्ष 2017-18 व अनुसूचित जातियों के लिए कोचिंग कार्यक्रम वर्ष 2017-18 की भौतिक वित्तीय प्रगति मनरेगा योजना व वित्तीय प्रगति की समीक्षा की जाएगी। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष व सभी विधायकों, विधानपरिषद सदस्य वीरेंद्र सिंह, सभी निकाय अध्यक्षों, क्षेत्र पंचायत प्रमुख, समेत जिले के सभी अधिकारियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed