फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   चार दिन के खराब मौसम के बाद मामूली सुधार, पांच घंटे के लिए निकली धूप

चार दिन के खराब मौसम के बाद मामूली सुधार, पांच घंटे के लिए निकली धूप

Fri, 15 Dec 2017 11:37 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
चार दिन के खराब मौसम के बाद  मामूली सुधार, पांच घंटे के लिए निकली धूप
शामली। सर्द हवाओं का कहर जारी है। हालांकि दोपहर में गुनगुनी धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। मगर, शाम को आकाश में बादल छा जाने से मौसम ठंडा हो गया। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सोमवार से चल रहा खराब मौसम में शुक्रवार मामूली सुधार आया है। सुबह दस बजे भगवान सूर्यदेव के दर्शनों के बाद गुनगुनी धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली। तीन बजे के बाद आकाश में बादल छाजाने के बाद शाम तक मौसम धुंधला रहा। दिसंबर के 15 दिन गुजरने के बाद नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत परिषद शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था नहीं कर पाया है। तहसील दार सदर राकेश त्यागी ने बताया कि अलाव जलाने के लिए 65 गांवों में तहसील प्रशासन और शहरी क्षेत्रों में नगर निकाय की जिम्मेदारी हैं। तहसील प्रशासन के अलाव शुक्रवार से जलने शुरू हो जाएंगे। कंबलों के टेंडर एडीएम वित्त शिवबहादुर सिंह एक या दो दिन मे छोड़ देंगे। उसके बाद कंबलों की खरीद करवाकर गरीब असहायों को वितरित करना शुरू कर दिया जाएगा। सरदार बल्लभ भाई कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डाक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि रविवार के बाद मौसम में सुधार आने की संभावना है।
विज्ञापन


सर्दी का सीजन और फैशन की बयार
शामली। सर्दी बढ़ने के साथ ही गर्म कपड़ों के बाजार में चहल पहल बढ़ने लगी है। रंग बिरंगी और एक से बढ़कर एक डिजाइन वाले गर्म कपड़ों की खूब खरीदारी हो रही है। महिलाओं में गर्म कुर्ती, तो युवतियों मेें स्वेट टॉप और युवकों में स्वेट शर्ट का जादू छाया हुआ है। इन कपड़ों का वजन कम होने के कारण युवाओं में क्रेज बढ़ रहा है। महिलाओं का फोकस कार्डिगन से ज्यादा गर्म कुर्ती पर है। इसी के चलते दुकानदारों ने भी गर्म कुर्ती की ढेरों वैरायटी मंगाई हैं। बाजार में गर्म कुर्ती 300 से लेकर 1100 रुपये तक बिक रही है। स्वेट टॉप 400 से लेकर 1000 रुपये तक बिक रहे हैं। वहीं, गोल गले में चैन वाली स्वेट टी शर्ट युवकों की पसंद बन गई हैं। स्वेट टी शर्ट 250 से लेकर 1200 तक की बेची जा रही हैं। शहर की नेहरु मार्केट स्थित गारमेंट व्यापारी शरद नामदेव और बंसल गारमेंटस के अतुल बंसल ने बताया कि सर्दी की हल्के कपड़ों में खूब वैैरायटी हैं और स्टाक भी फुल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed