फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   स्काउट के दो दिवसीय शिविर का शुभारंभ

स्काउट के दो दिवसीय शिविर का शुभारंभ

Tue, 12 Dec 2017 12:46 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
स्काउट के दो दिवसीय शिविर का शुभारंभ
थानाभवन।
विज्ञापन

कस्बा थानाभवन के किसान इंटर कॉलेज में दो दिवसीय स्काउट शिविर का शुभारंभ किया । बच्चों को रोजमर्रा के काम आने वाली छोटी छोटी और जरूरी चीजों के बारे बताया। सोमवार को शिविर का शुभारंभ कॉलेज प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रतिभा ने ध्वज फहराकर किया। स्काउट के जिला संगठन आयुक्त राज सिंह ने छात्रों को स्काउट के इतिहास, विभिन्न प्रकार की गांठें बांधना, घायल छात्रों की देखभाल, दिशाओं का ज्ञान आदि के बारे में विस्तार से समझाया। व्यवस्था बनाने में स्काउट टीम के सदस्यों साकिब, सलीम, सचिन, नीति, गौरव, नदीम, मुरसलीन आदि का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदीप सैनी, पूनम सैनी, जितेंद्र कुमार और राकेश वर्मा आदि ने भरपूर सहयोग दिया।


बच्चों ने सीखे शरीर को स्वस्थ बनाने के गुर
थानाभवन। कस्बा थानाभवन के होली मदर एकेडमी में बच्चों के लिए एक दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षक मदनपाल ने बच्चों को कपालभांति, अनुलोम विलोम, ताड़ासन, हलासन, मण्डुक आसन आदि का अभ्यास कराया। साथ ही अन्य लोगों को भी योग के प्रति जागरूक करने की प्रेरणा दी। विद्यालय प्रबंधक संगीत गोयल ने बच्चों को योग के माध्यम से स्वस्थ रहने के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को योग करना चाहिए जिससे शरीर निरोगी रहे। विद्यालय प्रधानाचार्य एवं अध्यापक अध्यापिकाओं ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान सुधीर कुमार, प्रदीप राणा, नीलम, ज्योति, निदा, सना, प्रीति, पायल, नैना, पूजा और सविता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed