{"_id":"5a13283f4f1c1b87698bc9b9","slug":"111511204927-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने नगर में किया पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने नगर में किया पैदल मार्च
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कोतवाली पुलिस ने सोमवार की शाम नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर पैदल मार्च किया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने नगर के मुख्य मार्ग, बड़ा बाजार, पुराना बाजार सहित कई मोहल्लों में फुट पेट्रोलिंग की। उन्होंने नगर के लोगों से निडर होकर मतदान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की तथा लोगों से कहा कि यदि कोई भी खुराफात करता है तो उसकी सूचना कोतवाली पुलिस को जरूर दें। इस दौरान कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम, एसआई सत्यनारायण दहिया, दिनेश कुमार, राजकुमार आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
किसी प्रकार की भी लापरवाही ना बरतें
शामली। नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर सोमवार का कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक अवनीश गौतम ने पुलिसकर्मियों की बैठक ली। कहा कि चुनाव नजदीक है। अपने-अपने हल्के में नजर बनाए रखे। छोटी-छोटी बातों को कतई नजरअंदाज न करें और उन पर प्रभावी कार्रवाई करें। चेतावनी दी कि यदि किसी भी एसआई तथा पुलिसकर्मी द्वारा लापरवाही बरती गई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।