{"_id":"59c013974f1c1b27688b53aa","slug":"111505760151-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लागत घटेगी, दौगुना होगी किसानों की आय- सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लागत घटेगी, दौगुना होगी किसानों की आय- सिंह
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का जो संकल्प लिया है, उसे फसल उत्पादन में लागत कम करके साकार किया जाएगा। केंद्र सरकार इस प्रयास में लगी हुई है।
सोमवार को शामली में आयोजित किसान कल्याण सम्मेलन के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह ने कहा कि पूर्व की केंद्र सरकार ने देश में यूरिया की किल्लत कर दी थी। यूरिया के आठ प्लांट बंद थे। किसानों को यूरिया लेने के लिए लाठियां तक खानी पड़ती थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस समस्या को जड़ से खत्म कर दिया। अब यूरिया की कोई किल्लत नहीं है। उन्होंने कहा कि किसान को बीज, खाद, दवा और पानी सस्ती मिलेंगी, तो लागत घटेगी तथा आय दोगुना हो जाएगी। उन्होंने बताया कि कीटनाशक दवाओं की कीमतों में 50 प्रतिशत तक गिरावट आएगी, जिससे किसानों को लाभ होगा।
प्रदेश के गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा और कैराना से सांसद हुकुम सिंह ने किसानों के लिए चलाई जा रही केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। शामली से विधायक तेजेंद्र निर्व़ल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से किसानों के हित में कार्य करती रही है। तहसील दिवसों की व्यवस्था की शुरुआत भाजपा ने ही किसान हित में की थी। नदियों को जोड़ने की योजना भाजपा लाई। गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी कराई। ऐसी तमाम योजनाएं हैं, जो किसानों के हित में शुरू की गई।
विज्ञापन
वहीं, किसान कल्याण सम्मेलन के क्षेत्रीय संयोजक विकास पंवार ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार ने किसानों के लिए जो संकल्प लिया, वह शत प्रतिशत पूरा किया जा रहा है। पूर्व की सरकारों की तरह सिर्फ बातें नहीं की जातीं, बल्कि धरातल पर कार्य किया जा रहा है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, जिला प्रभारी संजीव सिक्का, जिला पंचायत अध्यक्ष के पति प्रसन्न चौधरी, कार्यक्रम के जिला संयोजक गुरलाल सिंह, सूर्यवीर सिंह, यशपाल पंवार, राजीव सिंह, हरवीर मलिक, राजेश मलिक, विशेष सरोहा, शशि अरोड़ा, पूनम राणा, नितिन मलिक, वंदना वर्मा, अरविंद संगल, अजय संगल, सतेंद्र तोमर, डॉक्टर मनोज शर्मा, रामकुमार सहरावत, पुनीत द्विवेदी, अमित विश्वकर्मा, कंवरबीर कांबोज आदि मौजूद रहे।
23 किसानों को बांटे प्रशस्ति पत्र
सम्मेलन के दौरान राजकुमार सैनी, राजपाल सिंह, योगेंद्र सिंह, ओमपाल, रोशनलाल, प्रमोद कुमार, यशपाल, भुल्लन सिंह, सेवाराम, वेद सिंह, कृष्णपाल, राममेहर, विकास पंवार, जीत सिंह, जसवंत सिंह, निरंजन कश्यप सहित 23 किसानों को प्रशस्ति पत्र भी वितरित किए गए।
अब नहीं होता कैराना से पलायन- राणा
प्रदेश के गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने सम्मेलन के दौरान किसान हित में चल रही योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही कैराना पलायन प्रकरण भी उठाया। उन्होंने कहा कि अब कैराना से आम आदमी को पलायन करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि रोजाना सुबह यही खबर मिलती है कि किसी जिले में 12 हजारी, तो कहीं 50 हजारी का इलाज हो गया। कैराना से गुंडों और माफिया की वजह से पलायन हुआ था, मगर अब होम्योपैथिक इलाज चल रहा है, जिससे रोग जड़ से खत्म हो जाता है।
आधारहीन बयान की वजह बौखलाहट
मेरठ रैली में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती द्वारा दिए गए बयान पर केंद्रीय राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह ने कहा कि जनता द्वारा नकारने के बाद किसी पार्टी के नेता का ऐसा बयान बौखलाहट का परिचय देता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसी के खिलाफ द्वेषभाव से कोई कार्य नहीं किया।
पुराने सर्वे पर रेल लाइन बिछाने की मांग
जनहित संघर्ष समिति के चौधरी कर्ण सिंह, सुनील पंवार, राजपाल प्रधान, संजीव फौजी, डाक्टर इशरत अली, नीरज चौहान और सेठपाल आदि ने केंद्रीय राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह को ज्ञापन देकर मेरठ पानीपत नई रेल लाइन पुराने सर्वे के आधार पर बिछवाने की मांग की। साथ ही दिल्ली सहारनपुर रूट पर जनता एक्सप्रेस ट्रेन का एलम में स्टापेज और सीएनजी ट्रेन बड़ौत से आगे शामली तक चलवाने की मांग की।