{"_id":"59a859654f1c1b12278b4b05","slug":"111504205157-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरस्वती के खिलाड़ियों ने मुजफ्फरनगर में दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरस्वती के खिलाड़ियों ने मुजफ्फरनगर में दिखाया दम
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध सरस्वती शिशु मंदिर स्कूलों की विभागीय क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें शामली के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अच्छा प्रदर्शन कर विजेता बने।
मुजफ्फरनगर केे लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के मैदान में स्कूलों की विभागीय क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें शामली, सहारनपुर व मुजफ्फरनगर के स्कूलों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें शामली के स्कूल की छात्रा नूरानी ने ऊंची कूद में प्रथम और 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान पाया। शगुन नैन ने गोला फेंक में प्रथम और 200 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खुशी चौधरी ने 400 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान व वंशिका चौहान ने 600 मीटर दौड़ में द्वितीय रही। जबकि आदित्य कुमार ने 600 मीटर दौड़ में प्रथम व जुबेर ने गोलाफेंक में प्रथम, नावेद ने 200 मीटर दौड़ व ऊंची कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विनीत चौहान ने बाधा दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्रधानाचार्य उमेश कुमार ने बताया कि अब सभी विजेता छात्र-छात्राएं तीन से पांच सितंबर में बिजनौर के नहटौर में होने वाली प्रांतीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। स्कूल पहुंचने पर सभी को सम्मानित किया। मौके पर प्रबंधक विपुल मित्तल, अध्यक्ष नरेंद्र संगल, रविंद्र कुमार, सतीश शर्मा, आशीष जैन, शिवकुमार आदि मौजूद रहे।