{"_id":"59a858a34f1c1bed278b4aa0","slug":"111504204963-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतकर्ता का नाम बदलकर मामला किया रफा दफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतकर्ता का नाम बदलकर मामला किया रफा दफा
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकायतकर्ता का नाम बदलकर मामला निपटाया
थानाभवन। गांव चंदेनामाल निवासी बलराम पुत्र मामचंद ने बताया उसने जन सूचना अधिकार के अंतर्गत 2016 तक किए विकास कार्यों और उनकी लागत की जानकारी ली थी। मिली जानकारियों के आधार पर गांव में कराए गए विकास कार्यों में बड़ा घपला मिला। जिसकी शिकायत तहसील दिवस में की। आरोप है कि जिस समय विकास कार्य कराए गए उस समय पर जो अधिकारी ग्राम सचिव था वही अधिकारी अब सहायक विकास अधिकारी है। जिन्हें मामले की जांच सौंप दी गई, जो नियम के खिलाफ थी। बलराम का आरोप है घपले की जांच अधिकारी ने घर बैठे ही कर दी। रिपोर्ट में उसका पता बदलकर उसे ग्राम हींड के मजरे देवीपुरा का निवासी बताकर रिपोर्ट भेज दी गई। बलराम ने जिलाधिकारी को साक्ष्यों के साथ भेजे शिकायती पत्र में फिर से जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।