{"_id":"599b29824f1c1bfc2c8b4575","slug":"111503340930-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौसाना बिजलीघर पर धरना देगी भाकियू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौसाना बिजलीघर पर धरना देगी भाकियू
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौसाना बिजलीघर पर धरना देगी भाकियू
चौसाना। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा गया कि बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है और बिल अधिक आ रहा है। किसानों को परेेशान किया जा रहा है। जर्जर लाईनों का नवीनीकरण नहीं किया जा रहा है। इस सभी मुद्दों को लेकर 22 अगस्त से भाकियू चौसाना बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन करेगी। इस धरने को 25 अक्टूबर को राकेश टिकैत भी संबोधित करेंगे। इस दौरान सरदार कुलवंत सिंह, मोहर सिंह, सुशील कुमार, सोमपाल आदि मौजूद रहे।
स्थगित की गई खुली बैठक
कैराना। सोमवार को गांव जहांनपुरा में राशन की दुकान के प्रस्ताव के लिए खुली बैठक का आयोजन किया जाना था। गांव के प्राइमरी स्कूल में खुली बैठक के लिए पुलिस प्रशासन पहुंच गया था। ग्राम प्रधान जरीना बानो की बीमारी के चलते तबियत खराब हो गई, परिजन उन्हें शामली के प्राइवेट नर्सिंग होम में ले गए। खुली बैठक में ग्राम प्रधान की मौजूदगी नहीं होने के चलते प्रशासन ने आगामी आदेशों तक खुली बैठक स्थगित कर दी।