{"_id":"5971056d4f1c1bd1408b45f0","slug":"111500579181-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपडों की सिलाई ने करा दिया दो पक्षों में संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपडों की सिलाई ने करा दिया दो पक्षों में संघर्ष
Updated Fri, 21 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूली बात पर दो पक्षों में संघर्ष
कैराना। गांव अकबरपुर सुनहेटी निवासी भोपाल पक्ष ने गांव के ही ताहिर पक्ष से कपडे़ सिलवाये थे। खराब सिलाई होने पर दोनो पक्षों में कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया। जिसमें भोपाल पक्ष के टिंकू, पिंकी, पूनम और दूसरे पक्ष के ताहिर, संतोष, साहिरा को चोटें आईं। सूचना पर डायल 100 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सरकारी अस्पताल भिजवाया। मामले में अभी तक किसी भी पक्ष ने कैराना कोतवाली में तहरीर नहीं दी है।
हादसों में तीन युवक घायल
कैराना। पानीपत रोड पर बृहस्पतिवार सुबह भोलेराम निवासी गांव जुलाना जिला जींद जैसे ही डाक कांवड़ का गंगाजल अपने साथी से लेने के लिए गाड़ी से उतरा तो इसी बीच पीछे से आ रही दूसरी डाक कांवड़ के वाहन से टक्कर लग गई। हादसे में भोलेराम घायल हो गया। उधर, गंगाजल लेकर लौट रहे अमित निवासी रोहतक की बाइक शामली रोड पर पब्लिक इंटर कॉलेज के पास फिसलकर गिर गई। कांवड़िया अमित घायल हो गया। पानीपत रोड मदरसे के पास डाक कांवड़ के वाहन से टक्कर लगने पर बाइक सवार सरफराज निवासी मोहल्ला दरबार खुर्द कैराना घायल हो गया।