फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   चकरोड की जमीन से अवैध कब्जा नहीं हटने पर रोष

चकरोड की जमीन से अवैध कब्जा नहीं हटने पर रोष

Tue, 11 Jul 2017 12:27 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
चकरोड की जमीन से अवैध कब्जा नहीं हटने पर रोष
कांधला।
विज्ञापन

चकरोड की जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने से आक्रोशित किसानों ने प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है।
गांव अंबेहटा और गढ़ी दौलत निवासी किसानों के खेत गांव जिड़ाना में है। आरोप है कि खेतों पर जाने के लिए चकरोड की जमीन पर आसपास के खेत वाले किसानों ने अवैध कब्जा कर लिया है। वर्तमान में ढाई मीटर रास्ता ही शेष बच पाया है जिस कारण किसानों को अपने खेतों पर ट्रैक्टर ट्राली ले जाने में परेशानी होती है। किसान नदीम, इकराम, भूरा और रुकमा आदि का कहना है कि कई बार तहसील दिवस में शिकायत की गई। उसके बाद लेखपाल जांच के लिए गए ओर पैमाईश करने के बाद मामला सही पाए जाने पर निशानदेही करते हुए चकरोड कब्जा मुक्त किए जाने को कहा, लेकिन उसके बाद भी चकरोड कब्जा मुक्त नहीं हो पाई है। चेतावनी दी कि अगर शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो धरना दिया जाएगा। किसानों ने मामले में जिलाधिकारी से कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed