{"_id":"595d32ed4f1c1b51748b4723","slug":"111499280109-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे चरण में निजी स्कूलों में होंगे आरटीई के तहत 10","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे चरण में निजी स्कूलों में होंगे आरटीई के तहत 10
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत जनपद में चौथे चरण में होने वाले दाखिलों की सूची जारी कर दी गई है। शहर के निजी स्कूलों में 108 दाखिले होंगे। जिसके लिए बृहस्पतिवार को बीएसए कार्यालय से अभिभावकों को पत्र दिए जाएंगे। जिसके बाद बच्चे दाखिला ले सकेंगे।
मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में गरीब वर्ग के बच्चों को कक्षा नर्सरी और कक्षा एक में आरटीई के तहत दाखिले किए जाते हैं। जिसमें 15 प्रतिशत सीटें भरी जाती हैं। अबकी बार ऑनलाइन प्रक्रिया से दाखिले हुए हैं। तीन चरणों के पहले ही 137 दाखिले हो चुके हैं। अब चौथे चरण की सूची लखनऊ से भेजी गई है।
जनपद शामली के विभिन्न स्कूलों में 108 दाखिले होंगे। जिसके लिए बुधवार को सूची के अनुसार सभी बच्चों के अभिभावकों को फोन कर सूचना दे दी गई। दाखिले के लिए विभाग ने स्कूलों के नाम पत्र तैयार करा दिए हैं। अभिभावकों को बृहस्पतिवार को बीएसए कार्यालय बनत में यह पत्र दे दिए जाएंगे। जिसके बाद अभिभावक बच्चों के दाखिले करा सकते हैं। इनमें शहर के महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल में चार, रॉक गोल्ड एकेडमी में चार, सरस्वती शिशु मंदिर में पांच, सरतीदेवी राजाराम में तीन, स्कॉटिश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आठ, सिल्वर बेल्स स्कूल में पांच, श्रीसत्यनारायण स्कूल में दो, सेंट आरसी शामली में 11 बच्चों के अलावा अन्य स्कूलों में दाखिले होंगे।