फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   110 teams will conduct TB screening of 55 thousand homes

110 टीमें 55 हजार घरों की करेंगी टीबी स्क्रीनिंग

Sat, 02 Jan 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
110 teams will conduct TB screening of 55 thousand homes
शामली। जनपद में दो जनवरी से 10 दिन तक चलने वाले टीबी रोगी खोज अभियान के तहत 55 हजार घरों की टीबी स्क्रीनिंग करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 110 टीमें गठित की गईं हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय में सीएमओ डॉ. वीर बहादुर ढाका और जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सफल कुमार सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान के लिए गठित टीमों को प्रशिक्षण दिया गया। डॉ. सफल कुमार ने बताया कि दो जनवरी से 12 जनवरी तक 20 प्रतिशत जनसंख्या पर अभियान चलाया जाना है। इसके लिए 110 टीमों का गठन किया गया है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र एवं मलिन बस्ती या जहां पर पहले से टीबी रोगी हैं, उन क्षेत्रों में रोगियों को खोजा जाएगा। टीम में कुल 330 सदस्य रहेंगे।
विज्ञापन

शामली की 71 हजार जनसंख्या, कांधला 66,431, थानाभवन 77,600 और कैराना 1,01200 जनसंख्या की टीबी हेतु स्क्रीनिंग की जाएगी। टीबी के लक्षण वाले लोगों की सैंपलिंग की जाएगी। टीमों के पर्यवेक्षक के रूप में 22 सुपरवाइजर, बलगम के नमूने जांच हेतु लैब तक पहुंचाएंगे। टीबी रोगी मिलने पर उनका निशुल्क उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान डॉ. सफल कुमार ने बताया कि प्रतिदिन एक टीम 50 घर कवर करेगी। इस तरह से 110 टीमों द्वारा एक दिन में 5500 और 10 दिन में 55 हजार घरों की टीबी स्क्रीनिंग करने का लक्ष्य है। मौके पर एसटीएलएस रोहित कुमार, कार्यक्रम प्रबंधक राहुल त्यागी, जिला पीपीएम कार्डीनेटर शबी आजम, विपिन गुप्ता, रामबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed