फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   110 bigha crop submerged due to breaking of Rajbha

Shamli News: रजबहा टूटने से 110 बीघा फसल जलमग्न

Mon, 19 Feb 2024 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 19 Feb 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
110 bigha crop submerged due to breaking of Rajbha
कैराना में रजवाहा टूटने से जलमग्न फसल-ग्रामीण
कैराना। रजबहा टूटने से किसानों की करीब 110 बीघा फसल जलमग्न हो गई। शाम तक किसान पानी की रोकथाम के प्रयासों में जुटे रहे। किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


गांव भूरा से रजबहा निकल रहा है। रविवार सुबह रजबहे का एक हिस्सा टूट गया, जिस कारण किसानों के खेतों में पानी भर गया। इससे मदनलाल, ऋषि, चिक्की कुमार, मोनू, सुदामा व कार्तिक की करीब 110 बीघा गेहूं एवं गन्ने की फसल जलमग्न हो गई। इसके बाद किसानों में खलबली मच गई। शाम तक किसान पानी की रोकथाम के प्रयासों में जुटे रहे। किसानों का कहना है कि रजबहा टूटने के कारण उन्हें भारी नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई के लिए प्रशासन से मुआवजा दिलवाए जाने की गुहार लगाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed