फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   11 thousand rupees looted by giving lift to the youth

युवक को बाइक पर लिफ्ट देकर बदमाशों ने 11 हजार लूटे

Mon, 29 Aug 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
11 thousand rupees looted by giving lift to the youth
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी श्याम निवासी एक युवक को लिफ्ट देकर बाइक सवार तीन बदमाशों ने चाकू से आतंकित कर 11 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन

गांव गढ़ी श्याम निवासी गौरव चौहान दिल्ली में निजी कंपनी में नौकरी करता है। वह रविवार देर शाम ट्रेन में सवार होकर कस्बा पहुंचा। वह गांव जाने के लिए गंगेरू बस स्टैंड पर वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी बीच बाइक सवार तीन युवक बस स्टैंड पर पहुंचे और उसे गंगेरू तक लिफ्ट देने की पेशकश की। गौरव उनकी बाइक पर बैठकर गंगेरू के लिए चल दिया। आरोप है कि उन्होंने रजबहे के समीप पहुंचते ही चाकू के बल पर गौरव चौहान से 11 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर मारपीट कर फरार हो गए। इस पर परिजनों के साथ थाने पहुंचकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह का कहना है कि मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed