फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   11 packets of Frooti stolen from DCM

डीसीएम से 11 पैकेट फ्रूटी के चोरी

Mon, 10 Oct 2022 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
11 packets of Frooti stolen from DCM
कैराना में सीसीटीवी फुटेज में डीसीएम के अंदर से फ्रूटी के पैकेट चोरी करता आरोपी। - फोटो : SHAMLI
डीसीएम से 11 पैकेट फ्रूटी के चोरी
विज्ञापन

शामली, कैराना। ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम के बाहर खड़े डीसीएम से चोर फ्रूटी के 11 बड़े पैकेट चोरी कर ले गए। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
तहसील के पिछले गेट के पास सुनील ट्रेडिंग कंपनी का गोदाम है। सुनील मित्तल ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शनिवार रात करीब दो बजे सहारनपुर से चालक मांगेराम डीसीएम में फ्रूटी के बड़े पैकेट और अन्य सामान लेकर गोदाम पर आया था। रात्रि में डीसीएम गोदाम के आगे खड़ा करके वह डीसीएम के अंदर सीट पर सो गया। रविवार सुबह करीब 6:30 बजे मांगेराम ने बताया कि उसके डीसीएम के अंदर से किसी ने फ्रूटी के 11 बड़े पैकेट चोरी कर लिए। इसके बाद गोदाम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की गई तो उसमें पाया की सुबह करीब 5:45 बजे एक एक चोर पीछे से आया और डीसीएम की त्रिपाल हटाकर फ्रूटी के पैकेट चोरी करके ले गया। एक पैकेट के अंदर 10 रुपये वाली 40 फ्रूटी आती हैं। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed