फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   11 day Ramlila flag worship started

11 दिवसीय रामलीला ध्वज पूजन का शुभारंभ

Fri, 19 Aug 2022 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
11 day Ramlila flag worship started
कांधला। नगर के मोहल्ला रायजादगान स्थित मंदिर माता श्री शाकंभरी देवी भवन में प्राचीन श्री रामलीला पंचवटी मंडप ट्रस्ट के तत्वावधान में रामलीला मंचन के लिए प्राचीन पंरपरानुसार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में श्रीरामध्वज पूजन किया गया।
विज्ञापन

11 दिवसीय रामलीला ध्वज पूजन के लिए मध्यप्रदेश के नरखेड़ा से पांच विद्वान आचार्यों ने यज्ञ पूजापाठ प्रारंभ किया। आशुतोष पांडेय ने बताया कि 50 वर्षों से 11 दिवसीय पूजा किसी कारण से बंद कर दी थी। जिसे ट्रस्ट के अध्यक्ष सिद्धपीठ मां शाकंभरी पीठाधीश्वर महंत स्वामी आशुतोष पांडेय ने प्रारंभ कराया। महाआरती मुख्य अतिथि समाजसेवी विजय कौशिक ने अपनी धर्मपत्नी सुमन कौशिक सहित की। इस मौके पर ट्रस्ट के कार्यवाहक अध्यक्ष रूपेश प्रजापति, कोषाध्यक्ष देवीदास जयंत, उपाध्यक्ष गौरव चौधरी, मेला प्रबंधक सुधीर सैनी, प्रबंधक विनोद शर्मा एडवोकेट, सचिव रिक्की रावत, संरक्षक रणधीर सिंह, मेला सह सचिव तेजपाल पूर्व सभासद, ट्रस्ट सदस्य निर्दोष चौहान, अशोक जावला, कृष्ण मिस्त्री, जितेंद्र चौधरी, वासु शर्मा, नितिन शर्मा, सचिन शर्मा, अभय कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रामलीला मंचन के लिए झंडा पूजन कर किया स्थापित
कांधला। श्री रामलीला मंचन को लेकर रामलीला कमेटी मंडप पंचवटी की तैयारी पूरी हो चुकी है। रामलीला शुरू होने से पूर्व शुक्रवार को झंडा पूजन किया गया।
नगर में श्री रामलीला कमेटी मंडप पंचवटी के तत्वावधान में होने वाली रामलीला का शुभारंभ 21 सितंबर को रामलीला मैदान कैराना रोड पर किया जाएगा। एसडीएम के यहां से अनुमति मिलने के बाद शुक्रवार को कमेटी के पदाधिकारियों ने नगर के प्राचीन शाकुंभरी देवी भवन से झंडा लेकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान कैराना रोड पहुंचे। इस दौरान युवाओं ने जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। रामलीला मैदान में झंडा पूजन कर स्थापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष लोकेश गोयल ने बताया कि रामलीला मंचन की सभी तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। शारीरिक दूरी के पालन व शासन की जारी गाइडलाइन के अनुसार ही रामलीला का मंचन किया जाएगा। इस दौरान एमएलसी वीरेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक, उपाध्यक्ष मेहर चंद सिंघल, राजेंद्र आचार्य, श्याम कुमार सिंघल, तरुण अग्रवाल, सतबीर वर्मा, अशोक महेश्वरी, नीरज गुप्ता, सचिन शर्मा, अमित गर्ग, कन्हैया चावला, पंकज गर्ग, सौम्य स्वरूप, शिवम गोयल, निखिल महेश्वरी, गौरव गोयल, रामकुमार शर्मा, प्रमोद शर्मा, अमन मित्तल, राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed