फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   105 fatal pits per km of highway

हाईवे पर एक किलोमीटर में 105 जानलेवा गड्ढे

Sat, 15 Aug 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
105 fatal pits per km of highway
शामली मेरठ करनाल मार्ग पर बुढाना फाटक के पास गड्ढे - फोटो : SHAMLI
हाईवे के हर एक किमी में 105 जानलेवा गड्ढे
विज्ञापन

शामली। बारिश के बाद जिला मुख्यालय पर गुुजरने वाले मेरठ-करनाल, पानीपत- खटीमा हाईवे पर गड्ढों की भरमार हो गई है। मेरठ-करनाल हाईवे पर एक किमी में करीब 105 गड्ढे हैं जबकि पानीपत-खटीमा हाईवे पर थोड़ी ही दूरी में 16 से ज्यादा बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश के साथ ही इन गड्ढों का आकार बढ़ता ही जा रहा है। ये गड्ढे कभी भी दुर्घटना का सबब बन सकते हैं।
दिल्ली- सहारनपुर, मेरठ-करनाल, पानीपत- खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग शामली जिला मुख्यालय से होकर गुजरते हैं। तीनों हाईवे के निर्माण और मरम्मत की जिम्मेदारी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई की है। दिल्ली- शामली-सहारनपुर मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। मेरठ- करनाल व पानीपत- खटीमा मार्ग का चौड़ीकरण कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है। तीन साल पूर्व राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई द्वारा मेरठ- करनाल मार्ग की विशेष मरम्मत कराई गई थी। इस साल बारिश से मेरठ- करनाल मार्ग में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला टीम की पड़ताल के दौरान शहर में मेरठ- करनाल मार्ग पर बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक से लेकर आरके पीजी कालेज तक 105 से ज्यादा गड्ढे मिले। बुढ़ाना रोड नाले की पटरी से लेकर शहर के आरके इंटर कालेज के गेट तक 45, आरके इंटर कालेज से लेकर आरके पीजी कालेज तक 13, बुढाना रेलवे फाटक से अस्पताल मोड़ तक 28, बुढ़ाना मोड़ से लेकर नाले तक 19 गड्ढे मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानीपत-खटीमा मार्ग पर खेड़ी करमू बिजली घर से लेकर धीमानपुरा रेलवे फाटक तक 15 गड्ढे मिले हैं। करमू खेड़ी बिजली घर से लेकर कैराना रोड गुलजारी वाला शिवालय तक मात्र 200 मीटर की दूरी में सात गड़ढे हैं।

मंत्री सुरेश राणा दे चुके हैं गड्ढे भरने के निर्देश
शामली। पिछले सप्ताह प्रदेश के गन्ना मंत्री सुुरेश राणा जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई के अफसरों की बैठक लेकर बरसात के बाद हुए गड्ढ़ों को भरने के निर्देश दे चुके हैं लेकिन इस पर अमल शुरू नहीं हुआ है।
बरसात के बाद गड्ढे भरने का कार्य शुरू होगा
बरसात के बाद सितंबर माह में जिले के हाईवे के गड्ढे भरने का कार्य शुरू किया जाएगा।
- संजय मिश्रा, परियोजना प्रबंधक, एनएचएआई इकाई बागपत।

शामली पानीपत खटीमा मार्ग पर  गुलजारी वाला मन्दिर के पास गढढे

शामली पानीपत खटीमा मार्ग पर गुलजारी वाला मन्दिर के पास गढढे- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed