फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   1017 candidates left Hindi paper

Shamli News: 1017 परीक्षार्थियों ने छोड़ा हिंदी का पेपर

Tue, 25 Feb 2025 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
1017 candidates left Hindi paper
शामली वीवी इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा में दौरान रोल नंबर देखते छात्र । संवाद
शामली। यूपी बोर्ड परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई। हाईस्कूल हिंदी के पेपर में जिले के 35 केंद्रों पर 22 हजार 659 परीक्षार्थियों ने पेपर दिया। 1017 अनुपस्थित रहे। इंटर के हिंदी के पेपर में भी 446 गैर हाजिर रहे। परीक्षा के पहले दिन किसी भी केंद्र पर कोई नकलची नहीं मिला। एडी बेसिक सहारनपुर ने भी कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए वहीं बैठकर परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी।
विज्ञापन

केंद्रों पर परीक्षा समय से आधा घंटा पहले ही मुख्य गेट पर तलाशी लेते हुए प्रवेशपत्र व पहचान पत्र का मिलान कर अंदर भेजा गया। सुबह की पाली 8.30 बजे से हाईस्कूल की हिंदी विषय की परीक्षा हुई। सभी केंद्रों पर 12234 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे, इनमें से 11663 ने परीक्षा दी और 571 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली 2 बजे से शुरू हुई, जिसमें इंटरमीडिएट का हिंदी विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा में सभी केंद्रों पर 11422 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे, इनमें से 10996 ने परीक्षा दी और 446 अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान एडी बेसिक सहारनपुर राजेश कुमार ने डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम में पहुंचकर निरीक्षण किया। डीआईओएस जेएस शाक्य ने शामली के आरके इंटर, थानाभवन के किसान इंटर, जलालाबाद के लाला लाजपतराय, पिंडौरा के वैदिक इंटर कॉलेज व गढ़ीपुख्ता के जवाहर इंटर कॉलेज, मालैंडी के जनता आदर्श इंटर कॉलेज में पहुंचकर व्यवस्था परखते हुए चेकिंग की। उन्होंने बताया कि किसी भी केंद्र पर कोई नकलची नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

n बंद के आदेश के बाद भी खुली रही फोटो स्टेट की दुकान : बोर्ड परीक्षा के चलते जिलाधिकारी के निर्देश पर डीआईओएस ने परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की दूरी तक सभी फोटो स्टेट की दुकान बंद रखने के आदेश जारी किए थे। बावजूद इसके परीक्षा समय में ही शहर के आरके इंटर कॉलेज के मुख्य गेट के 50 मीटर की दूरी पर ही फोटो स्टेट की दुकानें खुली मिली। वहीं एक दुकान का आधा सटर बंद मिला। इस ओर अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं रहा।

शामली  वीवी इंटर कॉलेज में  बोर्ड परीक्षा में  दौरान रोल नंबर  देखते छात्र । संवाद

शामली वीवी इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा में दौरान रोल नंबर देखते छात्र । संवाद

शामली  वीवी इंटर कॉलेज में  बोर्ड परीक्षा में  दौरान रोल नंबर  देखते छात्र । संवाद

शामली वीवी इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा में दौरान रोल नंबर देखते छात्र । संवाद

शामली  वीवी इंटर कॉलेज में  बोर्ड परीक्षा में  दौरान रोल नंबर  देखते छात्र । संवाद

शामली वीवी इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा में दौरान रोल नंबर देखते छात्र । संवाद

शामली  वीवी इंटर कॉलेज में  बोर्ड परीक्षा में  दौरान रोल नंबर  देखते छात्र । संवाद

शामली वीवी इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा में दौरान रोल नंबर देखते छात्र । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed