फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित

भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित

Thu, 14 Feb 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित
भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित
विज्ञापन

थानाभवन। आज के दौर में महिलाएं सिर्फ भाजपा की सरकार में सुरक्षित हैं। केंद्र एवं राज्य की सरकार ने महिला विकास से लेकर सुरक्षा तक के मद्देनजर तमाम योजनाएं शुरू की हैं, जिनका बड़े पैमाने पर महिला वर्ग लाभ उठा रहा है। इसके सकारात्मक परिणाम भी शीघ्र आने वाले चुनाव में देखने को मिलेंगे।

बृहस्पतिवार को भाजपा महिला मोर्चा की ओर से नगर पंचायत सभागार में आयोजित कमल शक्ति अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यकारी सदस्य रनिता सिंह ने इस अंदाज में महिला कार्यकर्ताओं के अंदर जोश भरा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारी सदस्य रनिता सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद वंदेमातरम् की प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला, सौभाग्य आदि योजनाएं संचालित कर महिलाओं को आगे बढ़ाया है। बताया कि सरकार महिला सुरक्षा को लेकर भी गंभीर है। सरकार ने महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। इसके साथ ही योगी सरकार में राज्य को अपराध मुक्त किया गया है। अधिकांश अपराधी आज विभिन्न जिलों की जेल में बंद हैं। इस मौके पर क्षेत्रीय प्रभारी शिब्रा रस्तोगी, महिला मोर्चा प्रभारी शामली शशि अरोड़ा, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा मीनू संगल, जिला महामंत्री रूबी चौधरी, मंडल अध्यक्ष मनीषा सिंघल, मंडल अध्यक्ष विरेंद्र सिंह, प्रभारी आनंद पुंडीर, नगर अध्यक्ष रविंद्र गोयल, भूमेश नारंग, अशोक चावला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed