फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   29 विद्यार्थियों ने छोड़ी बोर्ड परीक्षा

29 विद्यार्थियों ने छोड़ी बोर्ड परीक्षा

Fri, 08 Feb 2019 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
29 विद्यार्थियों ने छोड़ी बोर्ड परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। यूपी बोर्ड की परीक्षा में बृहस्पतिवार को हाईस्कूल की कृषि विज्ञान और इंटर संस्कृत व उर्दू की परीक्षा हुई। दोनों पालियों में पंजीकृत 630 परीक्षार्थियों में से 601 सम्मलित हुए जबकि 29 ने परीक्षा छोड़ दी। सचल दस्तों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
यूपी बोर्ड की परीक्षा में शुक्रवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल की कृषि विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। संकलन केंद्र प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि जिले में 12 परीक्षा केंद्र पर हुई इस परीक्षा में कुल 472 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 449 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 23 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में 16 परीक्षा केंद्रों पर इंटर की संस्कृत और उर्दू विषय की परीक्षा हुई। संस्कृत की परीक्षा में पंजीकृत 114 परीक्षार्थियों में 111 परीक्षा में सम्मलित हुए जबकि तीन गैर हाजिर रहे। उर्दू की परीक्षा में पंजीकृत 44 परीक्षार्थियों में से 41 ने परीक्षा दी जबकि तीन ने छोड़ दी। इस तरह पंजीकृत 630 परीक्षार्थियों में 601 परीक्षा में सम्मलित हुए और 29 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है। जिला विद्यालय निरीक्षक अनुराधा चौधरी ने बताया कि कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा में कोई परीक्षार्थी नकल करता हुए नहीं पाया गया।
विज्ञापन


परीक्षा देने नहीं पहुंची छात्रा
झिंझाना। राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कालेज में यूपी बोर्ड की दूसरी पाली में इंटर की संस्कृत की परीक्षा में एक छात्रा ही पंजीकृत थी। परीक्षा के लिए केंद्र व्यवस्थापक समेत पूरा स्टाफ आया हुआ था, लेकिन छात्रा परीक्षा देने के लिए नहीं पहुंची। प्रधानाचार्य एवं केंद्र व्यवस्थापक प्रवीण कुमार ने बताया की शुक्रवार को यूपी बोर्ड की परीक्षा में मात्र इंटर की छात्रा का संस्कृत का पेपर था, लेकिन उसके अनुपस्थित रहने पर कोई परीक्षा नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed