फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   डीएम ने गंदगी मिलने पर लिपिकों को लगाई फटकार

डीएम ने गंदगी मिलने पर लिपिकों को लगाई फटकार

Fri, 04 Jan 2019 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने गंदगी मिलने पर लिपिकों को लगाई फटकार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। डीएम अखिलेश सिंह ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट, आपूर्ति कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय आदि का निरीक्षण किया। आपूर्ति निरीक्षक कार्यालय में गंदगी मिलने पर नाराज हुए। उन्होंने संपूर्ण कलक्ट्रेट और तहसील में स्वच्छता पर ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही उच्च न्यायालय के 40 प्रकरणों में काउंटर दाखिल न होने पर डीएम ने संबधित लिपिक को फटकार लगाई।
निरीक्षण में डीएम अखिलेश सिंह ने सबसे पहले कलक्ट्रेट कर्मचारियों की पेंशन और वेतन बिलों सहित अन्य प्रकरणों की जानकारी ली। कहा कि सभी को समय से वेतन का भुगतान होना चाहिए। कोई भी प्रकरण पेंशन संबंधित लंबित नहीं रहना चाहिए। डीएम ने हाई कोर्ट में की जाने वाली फाइलों की सुनवाई में काउंटर दाखिल करने की जानकारी ली। लिपिक ने बताया कि हाईकोर्ट में 66 मामले चल रहे है। इनमें से 26 में कोर्ट में काउंटर दाखिल हो चुका है, 40 प्रकरण अभी लंबित है। डीएम ने संबधित लिपिक को फटकार लगाते हुए कहा कि कोई भी मामला लंबित रहना नहीं चाहिए। सभी लंबित प्रकरणों में काउंटर दाखिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्ष 2012- 13 के सबसे पुराने केस में जानकारी लेते हुए सूची तलब की। हैसियत प्रमाण पत्र की भी सूची तलब की। लिपिक कुर्बान अली ने बताया कि उनके पास अतिरिक्त भार है। बताया कि 250 प्रमाण पत्र अभी पेंडिंग है। डीएम ने शीघ्र ही प्रमाण पत्र को जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आपूर्ति कार्यालय के निरीक्षण में गंदगी मिलने पर आपूर्ति इंस्पेक्टर को जमकर फटकार लगाते हुए साफ-सफाई के निर्देश दिए। संयुक्त कलक्ट्रेट की छत का निरीक्षण किया। यहां पान व गुटखा खाकर गंदगी फैली हुई मिली। इस पर उन्होंने नाजिर को बुला कर जमकर फटकार लगाते हुए साफ सफाई कराने, टंकी को ठीक कराने तथा छत पर सीसी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम कंवर बहादुर सिंह, तहसीलदार अभय राज पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed