{"_id":"5c1fcb14bdec2256ea1954cc","slug":"101545587476-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी प्रतियोगिता में भारसी की टीम ने भभीसा को हराया, डीएम ने किया प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी प्रतियोगिता में भारसी की टीम ने भभीसा को हराया, डीएम ने किया प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबड्डी प्रतियोगिता में भारसी की टीम ने भभीसा को हराया
शामली। चौधरी चरणसिंह की स्मृति में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में भारसी की टीम ने भभीसा की टीम को 27-20 से हराकर विजेता घोषित की गई। विजेता खिलाड़ियों को आयोजकों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
रविवार को कुड़ाना गांव में चौधरी चरण सिंह की स्मृति मे आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम अखिलेश कुमार ने किया। डीएम ने कबड्डी की टीम का हाथ मिलाकर परिचय लिया। कबड्डी प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच करौंदा हाथी और भारसी के बीच हुआ, जिसमें भारसी सेमीफाइनल जीतकर फाइनल मैच में पहुंची । दूसरा सेमीफाइनल मैच भभीसा और सिलावर के बीच हुआ। भभीसा सिलावर की टीम को हराकर फाइनल मैच में पहुंची। फाइनल मैच भारसी और भभीसा के बीच हुआ। जिसमें 27-20 से भारसी की टीम ने भभीसा की टीम को हराकर विजयी घोषित कीगई। इस मौके पर आयोजक पप्पू मलिक, अजय मलिक, बलराज मलिक, विकास मलिक निखिल मलिक, कोसी मलिक, सुधीर मलिक, विशाल मलिक, विक्रम सिंह, जयसिंह, विजय मलिक, विजयपाल, राजवीर सिंह का योगदान रहा। आयोजकों द्वारा विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।