फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जल भराव की समस्यो को लेकर नागरिको का हंगामा

जल भराव की समस्यो को लेकर नागरिको का हंगामा

Wed, 05 Dec 2018 11:41 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
जल भराव की समस्यो को लेकर नागरिको का हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। मोहल्ला अटल विहार कालोनी के लोगों पानी निकासी की व्यवस्था नहीं कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। आरोप लगाया कि नगर पालिका द्वारा मोहल्ले में नालियों व सड़कों का निर्माण न किये जाने से जलभराव की स्थिति पैदा हो रही है। जिससे मकानों की दीवारें बैठने का खतरा बना हुआ है। पानी की निकासी न होने से गंदगी का अंबार भी लगा हुआ है। कई बार नगर पालिका अधिकारियों को की गई, लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। उन्होंने वार्ड सभासद लोकेश कुमार पर भी कोई विकास कार्य न कराये जाने का आरोप लगाते हुए उक्त समस्या का समाधान कराये जाने की मांग की है। मौके पर अनिल कुमार, सुधीर कुमार, प्रवीन कुमार शर्मा, सतीश, समित कुमार, शर्मिला, राजीव, बबली, ओमवती, रूनीश आदि मौजूद रहे।
पाल सम्मेलन नौ को
शामली। समाजवादी पार्टी पिछडा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की बैठक में नौ दिसंबर को आयोजित गड़रिया पाल सम्मेलन को सफल बनाए जाने का निर्णय लिया गया। बुधवार को समाजवादी पार्टी पिछड़ा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की एक बैठक सरवरपीर कालोनी स्थित जिलाध्यक्ष संजय उपाध्याय के आवास पर आयोजित की गई। सम्मेलन में मुख्य अतिथि सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर सुधीर पंवार होंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से उक्त सम्मेलन को सफल बनाए जाने का आह्वान किया है। इस अवसर पर रहीस मिर्जा, रविंद्र पाल, साजिद चौधरी, इरफान अली, सहेंद्र सिंह, पूजा धीमान, रूकसाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गोष्ठी का आयोजन
शामली। शहर के रितिका बाल पब्लिक स्कूल में महिला सशक्तीकरण गोष्ठी में बच्चों ने पोस्टर व कविता के माध्यम से अपने विचारों को प्रकट कर सभी का मन मोह लिया। बुधवार को शहर के रेलपार स्थित रितिका बाल पब्लिक स्कूल में भारत विकास परिषद लक्ष्मीबाई द्वारा महिला सशक्तीकरण गोष्ठी का आयोजित किया गया। शुभारंभ बीना अग्रवाल व स्कूल के प्रबंधक अनुज गौतम ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने पोस्टर व कविता के माध्यम से अपने विचारों को प्रकट कर सभी का मन मोह लिया। मौके पर कुमुद शर्मा, अनिता बंसल, पिंकी अग्रवाल, प्रवीण, साहनी, रूबी, वैशाली, अरविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed