{"_id":"5bec6bc5bdec22561b644865","slug":"101542220741-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"400 मीटर दौड में अभिषेक पंवार रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
400 मीटर दौड में अभिषेक पंवार रहे अव्वल
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झिंझाना। एसडीएस कांवेंट स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सीनियर वर्ग की 400 मीटर दौड़ में कक्षा दस के अभिषेक पंवार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सागर सिरोहा द्वितीय व अक्षय सिरोहा तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों की 200 मीटर दौड़ में हर्षिका सरोहा ने प्रथम, नेहा बालियान ने द्वितीय व तनु सरोहा ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों की सीनियर वर्ग की रस्सी कूद प्रतियोगिता में अंशिका व काजल प्रथम स्थान पर रही। इसके अलावा आरती सैनी दूसरे व अंशी मलिक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राइमरी वर्ग की बालिकाओं की सौ मीटर दौड़ में जीत प्रथम, रिया द्वितीय व वेदिका तीसरे स्थान पर रही। इसके बाद बाल दिवस के मौके पर बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य सतीश भटनागर ने बच्चों का मार्गदर्शन किया।