{"_id":"5bd89eeebdec22697f680306","slug":"101540923118-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुचर की भूमिका में लगाए पौधों की अधिकारियों ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुचर की भूमिका में लगाए पौधों की अधिकारियों ने की जांच
Updated Tue, 30 Oct 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशुचर की भूमिका में लगाए पौधों की अधिकारियों ने की जांच
जलालाबाद। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पशुचर की सैकड़ों बीघा सरकारी भूमि पर पिछले माह हजारों पौधों का पौधरोपण किया गया था, जिसमें फलदार व छायादार पौधे लगाए गए थे।
मंगलवार को दोपहर के समय पौधों की जांच करने के लिए सहारनपुर मंडल के मुख्य वन संरक्षक वीके जैन तथा जिला वन अधिकारी सूरज कुमार, वन रेंजर योगेश शर्मा तथा वन दरोगा फिरोज आलम जैदी आदि मौके पर पहुंचे। वन विभाग द्वारा लगाए गए पौधों की जांच पड़ताल की और देखा कि लगाए गए पौधे सही तरह से फल फूल रहे हैं कि या नहीं। वन संरक्षक वीके जैन ने मौके पर पौधों की देखभाल हेतु रखे गए वन रक्षक रोशन सिंह व भुरु सैनी आदि को दिशा निर्देश दिए। कहा कि पौधों के देखभाल करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए। पौधों की जड़ों के आसपास निराई गुड़ाई तथा पानी खाद आदि का पूरी तरह से पालन किया जाना चाहिए। इसके बाद जिला वन अधिकारी ने बताया कि ग्राम जलालाबाद की अन्य खाली पड़ी हुई सरकारी भूमि पर भी पौधरोपण कर हरा भरा किया जाएगा।