फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सड़क दुर्घटना में अज्ञात पर मुकदमा

सड़क दुर्घटना में अज्ञात पर मुकदमा

Sun, 16 Sep 2018 12:18 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में अज्ञात पर मुकदमा
सड़क दुर्घटना में अज्ञात पर मुकदमा
विज्ञापन

थानाभवन। एक दिन पहले ऑटो की टक्कर से घायल हुई बच्ची के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, घायल लड़की मेरठ के चिकित्सालय में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही है।
जलालाबाद के मोहल्ला रामरतन मंडी निवासी कंवरपाल की दस वर्षीय पुत्री साक्षी शुक्रवार को परिजनों के साथ शाकंबरी देवी यात्रा पर गई थी। जैसे ही वह दभेड़ी मोड़ के समीप पहुंचे तो सामने से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें साक्षी गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस की मदद से साक्षी को कस्बे के सामुदायिक चिकित्सालय भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर फिलहाल साक्षी का मेरठ एक निजी चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। शनिवार को साक्षी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष कृष्णकुमार ने बताया कि फिलहाल बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, पुलिस कार चालक को ढूंढने में जुटी है।
विज्ञापन


पाप बढ़ने पर भगवान लेते हैं जन्म
थानाभवन। गोसेवा धाम कृष्ण प्रणामी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान प्रवचन देते हुए संत रामदास महाराज ने कहा कि जब-जब धरती पर पाप बढ़ा है, तब तब धरती पर भगवान जन्म लेकर पापियों का अंत किया है। उन्होंने बताया कि हर व्यक्ति के दिल में भगवान का वास होता है। उन्होंने भगवान श्रीराम के पवित्र प्रसंग में कहा कि प्रभु राम का चरित्र हमें अपने आचरण में लाना चाहिए। उन्होंने सभी को मर्यादा में रहकर जीना सिखाया। कहा कि भगवान राम के पदचिह्नों पर चलकर ही मानव का कल्याण होता है। भगवान राम व श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का श्रवण कराते हुए उन्होंने कहा कि यह चरित्र हमें जीना सिखाता है। इस मौके पर श्यामदास, प्रेमवती, ओमवती, षिमला, कमल सैनी, प्रमोद, आशु, कृष्णपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed