{"_id":"5b9aaaf8867a557e8836970c","slug":"101536862968-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलों प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलों प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को किया सम्मानित
Updated Thu, 13 Sep 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में विभिन्न खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
महिला समाख्या, महिला एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से 8 से 12 सितंबर तक ऊन, शामली एवं थानाभवन के 13 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बालक-बालिकाओं के साथ महिला समाख्या मुजफ्फरनगर द्वारा साथी मंच मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने खेल, पोस्टर, पेेंटिंग, रंगोली, स्लोगन लेखन एवं गीत प्रस्तुतिकरण प्रतियोगिताओं में भाग लिया था। बृहस्पतिवार को हिंदू कन्या इंटर कॉलेज प्रांगण में प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर अतिथियों ने बच्चों से विद्यालय में क्या बदलाव या मदद चाहते हैं? गांव में क्या बदलाव चाहते हैं? आदि प्रश्न पूछे । जिनके बच्चों ने जवाब भी दिए। इस अवसर पर अतिथियों ने प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाल बालक-बालिकाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। महिला समाख्या जिला कार्यक्रम समन्वयक पूजा शर्मा सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।