फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रा, जगह जगह स्वागत

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रा, जगह जगह स्वागत

Wed, 05 Sep 2018 12:10 AM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर  निकाली भव्य शोभायात्रा, जगह  जगह स्वागत
शोभायात्रा पर फूलों की बारिश
विज्ञापन

शामली। जिलेभर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंडबाजों व सुंदर झांकियों के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का फूल बरसाकर स्वागत किया गया।

मंगलवार को शहर के बुढ़ाना रोड स्थित बलभद्र शिव मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पंडित सुनील कुमार द्वारा भगवान श्रीकृष्ण का विशेष पूजन कराया गया। पूजन के बाद बैंडबाजों और सुंदर झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा बुढ़ाना रोड से चलकर अजंता चौक, फव्वारा चौक, कबाड़ी बाजार, अजुध्या चौक से बड़ा बाजार, मुरारी वाला कुआं, गांधी चौक से शिव चौक, रेलवे रोड, शिवगंज मंडी, कमला कालोनी से होते बुढ़ाना रोड हुए बलभद्र मंदिर मे समाप्त हुई । श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा का जगह -जगह फूल बरसाकर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में श्रीराधाकृष्ण, श्रीगणेश, शिवपार्वती व सैनिकों की झांकी के साथ मुकुट बिहारी कृष्ण गोपाल के रथयात्रा शामिल रही। रथयात्रा में मंदिर समिति के अध्यक्ष धनराज पारवा, पवन बजरंगी, अजित कुमार, शामली नगर पालिका परिषद के सदस्य महेश धीमान, प्रमोद विश्वकर्मा समेत मदिर समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। उधर, जलालाबाद कस्बे में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पडी। मंदिर (बोहरान) में समाजसेवी लाला उपेंद्र कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संकीर्तन मंडली द्वारा भजन कीर्तन व सुंदर झाकियां सजाई। उधर, मुख्य बाजार में स्थित श्रीराधा कृष्ण मंदिरों में 108 स्वामी विवेकानंद महाराज के सानिध्य में नंद महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में पंडित हरी कुमार ,शर्मा, राजेश सैनी, अशोक सैनी, संजय शर्मा, संदीप, चंद्रप्रकाश शर्मा, विनोद सिसौदिया, मुकुल, अमन, अतुल, आदि का सहयोग रहा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed