फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   करमूखेड़ी में बन रहे दक्कन अरंडी तितली अभ्यारण्य अगले साल होगा पूरा, सीडीओ ने किया निरीक्षण

करमूखेड़ी में बन रहे दक्कन अरंडी तितली अभ्यारण्य अगले साल होगा पूरा, सीडीओ ने किया निरीक्षण

Tue, 04 Sep 2018 12:06 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
करमूखेड़ी में बन रहे दक्कन अरंडी तितली अभ्यारण्य  अगले साल  होगा  पूरा, सीडीओ ने किया निरीक्षण
शामली। निर्मल हिंडन पहल व मुख्यमंत्री कायाकल्प अभियान के तहत करमूखेड़ी में बन रहे दक्कन अरंडी तितली अभ्यारण्य अगले साल पूरा हो जाएगा। सीडीओ विवेक त्रिपाठी ने निरीक्षण करके पूरा काम देखा।
विज्ञापन

जिले में निर्मल हिंडन कार्यक्रम के तहत डीएम इंद्र विक्रम सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे नदी, पोखर व वन्य जीव पुनर्स्थापना अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत करमू खेड़ी में सिंचाई और वन विभाग के साथ मिलकर स्थानीय रूप से पाई जाने वाले दक्कन अरंडी तितली अभ्यारण्य का विकास कर रहा है। सोमवार को सीडीओ विवेक त्रिपाठी ने करमूखेड़ी व लिलौन का दौरा किया और परियोजना के प्रथम चरण की जानकारी ली। उन्होने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से बनाई गई इस योजना का प्रथम चरण पूरा कर लिया गया है। जिसके तहत पूर्वी यमुना नहर से आने वाले स्वच्छ जल में मिलने वाले कंडेला औद्योगिक केंद्र के कारखानों के प्रदूषित जल को खेडी जलधारा में गिरने से रोक दिया गया है। कारखानों के प्रदूषित जल के लिए अलग से एक नाला बनाया गया है। नमामि गंगे व निर्मल हिंडन परियोजना के जिला समन्वयक प्रोफेसर उमर सैफ ने बताया कि दो हेक्टेयर भूमि में ग्राम सभा, वन विभाग, इंडिया वाटर पार्टनरशिप व ग्रीन इंडिया कार्पोरेशन के सहयोग से यहां पायी जाने वाली दक्कन अरंडी नस्ल की तितली के रहने का परिवास का विकास कर रहे हैं। इसके प्रथम चरण में तीन हजार से ज्यादा पौधे रोपित किए है, और अब तितलियों के पुर्नवास की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 2019 तक ये अभ्यारण्य तैयार हो जाएगा। दौरे के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने परियोजना से संबंधित अधिकारियों को तेज गति से कार्य करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed