{"_id":"5b65ef2d4f1c1b0c718b7dae","slug":"101533407021-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी कैडेट्स ने पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी कैडेट्स ने पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
शामली। यूपी एनसीसी 85 बटालियन के तत्वावधान में शहर के वीवी इंटर कॉलेज में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया। कैडेट्स ने पौधरोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
शनिवार को शहर के वीवी इंटर कॉलेज में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीआईओएस अनुराधा शर्मा व कॉलेज प्रबंधक संजय संगल ने पौधरोपण कर किया। उन्होंने पौधरोपण करते हुए एनसीसी कैडेट्स से कहा कि पौधरोपण करना एक पुण्य कार्य है। उन्होंने सभी एनसीसी कैडेट्स से अभियान के साथ समाज को जोड़ने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य एसके आर्य ने सभी को जीवन में पेड़ों का महत्व समझाया। प्रशासनिक अधिकारी कर्नल अनुपम सक्सेना ने सभी कैडेट्स को पेड़ों की देखभाल करने की अपील की। सभी कैडेट्स ने लोगों को जागरूक करने व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान रजनीश कुमार, महेश, दीप कुमार, विजय कुमार, प्रदीप आर्य, मनोज कुमार, राजनाथ सिंह, महावीर सिंह सुशील कुमार, अमरपाल सिंह आदि रहे।