फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दाखिले का आज अंतिम दिन, 681 सीटें अभी खाली

दाखिले का आज अंतिम दिन, 681 सीटें अभी खाली

Wed, 11 Jul 2018 12:08 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
दाखिले का आज अंतिम दिन, 681 सीटें अभी खाली
शामली। डिग्री कॉलेजों में यूजी कोर्सों में मंगलवार को दूूसरी ओपन मेरिट से दाखिले का पहला दिन रहा। जनपद के चारों कॉलेजों में सभी संकायों में मिलाकर केवल 52 ही दाखिले हो सके। जिसके बाद भी कॉलेजों में 681 सीटें अभी खाली हैं। बुधवार को दाखिले का अंतिम दिन रहेगा। जिसके बाद यूनिवर्सिटी दूसरी ओपन मेरिट जारी करेगी। जिसके लिए बृहस्पतिवार को कॉलेजों में ऑफर लेटर जमा कराए जाएंगे। इस मेरिट में पंजीकरण करने वाला छात्र किसी भी कॉलेज में सीट खाली रहने पर दाखिला ले सकता है।
विज्ञापन

डिग्री कॉलेजों में दूसरी ओपन मेरिट से दाखिला प्रक्रिया चली। कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की भीड़ तो उमड़ी रही, लेकिन पहले दिन ज्यादा दाखिले नहीं हो सके। कुछ छात्र अधूरे कागजात के चलते दाखिला नहीं ले सके और वह बुधवार को भी दाखिला प्रक्रिया चलने की सूचना वापस चले गए। पहले दिन चारों राजकीय और एडेड कॉलेजों में सभी संकायों में 52 दाखिले हुए। जिसके चलते अभी तक बीए में 1089 सीटों के सापेक्ष 845, बीकॉम में 480 सीटों के सापेक्ष 240, बीएससी विज्ञान में 640 के सापेक्ष 441 और बीएससी कृषि में 160 में से 152 दाखिले हो चुके है। जिसमें शामली के वीवी पीजी कॉलेज में बीए में 387, बीकॉम 40 दाखिले हुए है। आरके पीजी कॉलेज शामली में बीकॉम में 73, बीएससी गणित में 79, बायो में 151, सांख्यिकी में 64 और बीएससी कृषि में 152 दाखिले हुए है। वहीं कैराना के विजय सिंह पथिक राजकीय कॉलेज में बीए में 250, बीकॉम में 127, बीएससी गणित में 74, बायो में 52 दाखिले हुए।
विज्ञापन

जबकि कांधला राजकीय बालिका पीजी कॉलेज में बीए में 208 और बीएससी गणित में केवल 8, बायो में 13 दाखिले हो पाए हैं। जिसके बाद भी 2359 सीटों के सापेक्ष अभी तक 1678 सीटें भर पाई है और 681 सीटें अभी खाली है। प्राचार्यों ने बताया कि बुधवार को भी दाखिला प्रक्रिया जारी रहेगी। जिसके बाद खाली सीटों को भरने के लिए यूनिवर्सिटी दूसरी ओपन मेरिट जारी करेगी। जिसमें दाखिले से वंचित कोई भी छात्र-छात्रा किसी भी कॉलेज में पहुंचकर खाली सीट होने पर अपना ऑफर लेटर जमा कर किसी भी संकाय में दाखिला ले सकता है। कॉलेजों में ऑफर लेटर 12 जुलाई में जमा किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed