{"_id":"5b2bfae94f1c1bfd6e8b91d7","slug":"101529608937-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटी नहर की पटरी टूटने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटी नहर की पटरी टूटने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
कांधला।
गांव नाला मार्ग के निकट छोटी नहर पटरी टूटने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो जाने से नष्ट हो गई। मामले को लेकर नाराज किसानों ने सिंचाई विभाग के विरुद्घ प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
पूर्वी यमुना छोटी नहर में बढ़ते जलस्तर के कारण आए दिन किनारे टूट जाने से खेतों में खड़ी फसल जलमग्न होकर खराब हो रही है। एक पखवाड़े में नई बस्ती सहित कई स्थानों पर नहर पटरी टूट गई थी। जिसमें किसानों की कई सौ बीघा फसल जलमग्न होकर नष्ट हो गई थी। शिकायत के बावजूद भी किसानों की समस्या के निस्तारण के लिए सिंचाई विभाग गंभीर नहीं दिखाई दिया। इसके चलते गांव नाला कांधला रोड के निकट पूर्वी यमुना छोटी नहर एक बार फिर से टूट गई। कुछ क्षणों में सैकड़ों बीघा फसल को जलमग्न कर दिया। किसानों को घटना की जानकारी हुई तो वे मौके पर एकत्रित हो गए। किसानों ने बचाव कार्य करते हुए मिट्टी डालकर पानी के बहाव को रोक दिया। फिर से नहर पटरी टूट जाने को लेकर किसानों में रोष फैल गया। किसानों ने सिंचाई विभाग के विरुद्घ प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया। किसानों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी को सिंचाई विभाग की कारगुजारी से अवगत कराते हुए दोषी कर्मियों पर कार्रवाई व किसानों ने नष्ट फसलों के मुआवजे की मांग की है। मांग करने पर दिलशाद, जयपाल, रामपाल, संजय, कालू, मैनपाल सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।