{"_id":"5b27fd2b4f1c1b264d8b735d","slug":"101529347371-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर पर किया प्रदर्शन
Updated Tue, 31 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
फैजपुर निनाना गांव की महिला पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों ने एसपी को बताया कि फैजपुर निनाना निवासी भूषण पुत्र हरपाल से दो साल पहले बड़ौैली गांव के एक व्यक्ति ने छह युवकों की नौकरी लगवाने के नाम पर 12 लाख रुपये लिए थे। उसने न तो नौकरी लगवाई और न ही रुपये लौटाए। जब उससे रुपये मांगे तो उन्होंने मारने की धमकी देने लगा। एक माह पहले सुधीर ने अपने साथियों के साथ खेत में काम कर रही भूषण की पत्नी पर जानलेवा हमला किया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने एनसीआर दर्ज की। उसकी पत्नी का सही तरीके से मेडिकल भी नहीं कराया। पुलिस कार्र्रवाई नहीं कर रही है। आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस पर आरोपी से मिला होने का आरोप लगाया। उन्होंने से एसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की। एसपी जयप्रकाश ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इनमें नरेंद्र धामा, लाला, अजब सिंह डायरेक्टर, हरपाल सिंह, संजय, अरविंद, धर्मपाल, तेजपाल, ओमपाल आदि रहे।
वहीं सिंघावली अहीर गांव निवासी पंकज देवी पत्नी विनोद कुमार ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 26 जुलाई की रात वह घर में अकेली थी। 10 बजे के लगभग उसका देवर शराब के नशे में घर पर आया और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। विरोध करने पर उसे मारपीट दी और जान से मारने की धमकी देकर चला गया। उसने देवर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।