{"_id":"5b240a664f1c1b64068b673b","slug":"101529088614-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मान राशि न बढने पर लोकतंत्र सेनानियों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मान राशि न बढने पर लोकतंत्र सेनानियों में रोष
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
गांव टिटौली में हुई लोकतंत्र सेनानी संगठन की बैठक में लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान राशि में बढ़ोत्तरी न होने पर रोष जताया।
शुक्रवार को बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण बंधु ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों को दिसंबर 2017 में प्रदेश के लोकतंत्र सेनानियों को मिलने वाली सम्मान राशि में पांच हजार रुपए बढ़ोत्तरी की घोषणा हुई थी, लेकिन उस पर अमल नहीं हो रहा है। यही नहीं लोकतंत्र सेनानियों को नए पहचान पत्र भी नहीं दिए गए हैं, जबकि नए पहचान पत्र निर्धारित प्रारूप में भरवाकर लखनऊ भेजे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि यदि लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान राशि बढ़ाकर नए पहचान पत्र जल्दी ही जारी नहीं किए जाते हैं, तो लोकतंत्र सेनानी आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इस दौरान चौधरी राजेंद्र सिंह, शक्ति सिंह, फिरासत अली, गौरीशंकर मित्तल, धर्मपाल, वीरेंद्र, ओमकार, महमूद हसन और जगन्नाथ आदि मौजूद रहे।