{"_id":"5b1ec4ae4f1c1b6a4d8b601d","slug":"101528743086-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में लगा रहा जाम, गर्मी से बिलबिलाए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में लगा रहा जाम, गर्मी से बिलबिलाए लोग
Updated Tue, 12 Jun 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
शहर में सोमवार को लगे जाम और भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। घंटों लगे जाम में लोग गर्मी के बीच पसीनों से तरबतर खड़े रहे। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और छोटे बच्चों को झेलनी पड़ी।
दोपहर 12 बजे दिल्ली की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन और उसके थोड़ी देर बाद शामली खड़ी मालगाड़ी सहारनपुर की ओर रवाना होने के चलते दो बार धीमानपुरा फाटक बंद हुई। जिस कारण शहर में जाम की स्थिति बनी रही। फाटक बंद होने के चलते जल्द निकलने की होड़ में वाहन चालक गलत साइड घुस गए। शहर में वीवी रोड, शिवमूर्ति, भिक्की मोड़, टंकी रोड आदि स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। सड़कों पर दुकानदारों व फल विक्रेताओं की ठेलियां से हुए अतिक्रमण के कारण छोटे वाहन चालक और पैदल आने जाने वाले यात्रियों का भी निकलना मुश्किल रहा। वहीं, ऊपर से गर्मी पड़ने के कारण लोगों का धूप में खड़े रहने से लोगों का बुरा हाल रहा। बाइकों पर बैठे छोटे छोटे बच्चे में भी गर्मी से बिलखते नजर आए। जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस की मशक्कत के बाद जाम खुल पाया।