फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   प्यारा सजा है दरबार श्री बालाजी महाराज का, श्री हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

प्यारा सजा है दरबार श्री बालाजी महाराज का, श्री हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

Mon, 07 May 2018 12:20 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
प्यारा सजा है दरबार श्री बालाजी महाराज का,   श्री हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु
शामली। पुरानी सब्जी मंडी स्थित मां शाकंभरी देवी मंदिर परिसर में श्री बालाजी सेवा समिति शामली की ओर से भजन संध्या आयोजित की गई। इसमें बाबा का गुणगान किया गया। देर रात तक भजनों पर श्रद्धालु झूमे।
विज्ञापन

बाबा श्री बाला जी का भव्य दरबार रंगबिरंगी रोशनी से सजाया गया। मंदिर के महंत प्रशांत पांडे ने पदाधिकारियों को विशेष पूजा-अर्चना कराई। संस्था के अध्यक्ष रविंद्र कुमार मित्तल, मनोज मित्तल ने संयुक्त रुप से श्री बालाजी की ज्योति प्रज्ज्वलित की। भजन संध्या में वासुदेव ने गणेश- सरस्वती वंदना और रमेश नामदेव के भजन प्यारा सजा है दरबार श्री बालाजी महाराज का, चलो मेहंदीपुर चलिए जहां श्री बालाजी का दरबार है, सरिता बिजनौरी ने जगमग- जगमग ज्योति जले माता की, बालाजी के दरबार में बज रही आज बधाई भजनों पर सभी झूमे उठे। वृंदावन के कलाकारों ने माता रानी दर्शन, सुदामा रास महोत्सव, महाकाली की भव्य झांकी प्रस्तुत की। भजन संध्या का समापन श्री बालाजी की आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर संजीव संगल, अनिल तायल, गौरव संगल, मनोज गोयल, अंकुर गोयल, सतीश अग्रवाल, बिजेंद्र गर्ग, गौरव मित्तल, सुरेश शर्मा, विपिन मित्तल, अनिल बंसल, मनोज वर्मा मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed