फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   चार चेकपोस्ट और सात पिकेट से सील रहेगा यूपी-हरियाणा बार्डर

चार चेकपोस्ट और सात पिकेट से सील रहेगा यूपी-हरियाणा बार्डर

Mon, 07 May 2018 12:20 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
चार चेकपोस्ट और सात पिकेट से सील रहेगा यूपी-हरियाणा बार्डर
शामली। कैराना लोकसभा उपचुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है। फोर्स की डिमांड करने के साथ ही अब शामली पुलिस ने जिले की सीमा को सुरक्षित करना शुरू कर दिया है। चुनाव के मद्देनजर हरियाणा-यूपी सीमा पर चार चेकपोस्ट के अलावा सात पिकेट बनाई गई है। इनके साथ ही जिले में बीस चेकपोस्ट अंतर जनदीय बनाए गए है।
विज्ञापन

28 मई को कैराना लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान होना है। कैराना क्षेत्र अति संवेदनशील है। एसपी देवरंजन वर्मा की ओर से इस पर खास ध्यान दिया जा रहा है। शामली जिले की सीमा पड़ोसी राज्य हरियाणा के दो जिले पानीपत और करनाल की सीमा से सटी हुई है। करनाल, पानीपत और शामली सीमा के बीच यमुना नदी है। जिले में करीब 50 किमी की इस सीमा को चुनाव के दिन सील करना पुलिस प्रशासन के लिए जरूरी है। इसी के चलते अंतर राज्जीय चेकपोस्ट तथा अंतर्जनपदीय चेकपोस्ट बनाए गए है।
विज्ञापन


कैराना, कांधला एक-एक तो झिंझाना में दो अंतर्राज्जीय चेकपोस्ट
पुलिस ने यूूपी-हरियाणा सीमा को सील करने के लिए कैराना यमुना पुल पर अंतर्राज्जीय चेकपोस्ट तथा एक चेकपोस्ट कांधला के इस्सोपुरटील में बनाया है। झिंझाना में बिडौली यमुना पुल और चौसाना के भड़ी में भी चेकपोस्ट बनाया गया है। इनके अलावा चौसाना के भड़ी से लेकर कांधला के इस्सोपुरटील तक सात चेकपोस्ट के अलावा सात पिकेट भी बनाई जाएगी, जो बसेड़ा, डुंडूखेडा, रामड़ा, खुरगान आदि गांवों में रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी-हरियाणा सीमा पर सात पिकेट
जिले में बीस चेकपोस्ट अंतर जनपदीय बनाने का निर्णय लिया गया गया है। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और बागपत की सीमा पर चेकपोस्ट बनाने के साथ ही शामली शहर और कस्बों में पानीपत-खटीमा मार्ग, दिल्ली-सहारनपुर मार्ग, मुजफ्फरनगर रोड, मेरठ करनाल हाइवे सहित कई जगह पर 20 चेकपोस्ट बनाए जाएंगे।

रहेगी फोर्स की तैनाती
अंतर्राज्जीय चेकपोस्ट पर चुनाव आयोग के मानक के अनुसार एक एसआई, दो एचसीपी, छह कांस्टेबल रहेंगे। इनके अलावा एक सेक्शन पीएसी की भी इन चेकपोस्ट पर तैनाती रहेेगी। इसके अलावा अंतर्जनपदीय चेकपोस्ट तथा पिकेट पर फोर्स की तैनाती का अलग से मानक रहेगा।


चुनाव के मद्देनजर पुलिस सतर्क है। चुनाव वाले दिन यूपी-हरियाणा बार्डर पर कड़ी सुरक्षा बरती जाएगी। इसके लिए अंतर्राज्जीय चेकपोस्ट बनाए जाएंगे और इनके अलावा सात पिकेट लगाई जाएगी। - श्लोक कुमार, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed