{"_id":"5ada35894f1c1b3b0b8b5a89","slug":"101524249993-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से जली गेहूं की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से जली गेहूं की फसल
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचटी की चिंगारी से जली गेहूं की फसल
शामली।
हाईटेंशन लाइन में शार्टसर्किट से निकली चिंगारी के कारण दो किसानों की करीब दस बीघा गन्ने और गेहूं की फसल जल गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग को बुझाया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव हसनपुर में शुक्रवार की सुबह किसान चंद्रपाल ओर प्रदीप के खेत के ऊपर से जा रही हाइटेंशन लाइन के कारण गेहूं के खेत में आग लग गई। किसानों ने आग बुझाना शुरु कर दिया, लेकिन तेज हवा के कारण आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। किसानों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे ओर आग बुझाने प्रारंभ कर दी। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक किसान चंद्रपाल का चार बीघा गन्ना और तीन बीघा गेहूं तथा प्रदीप का दो बीघा गेहूं जल गया। किसान ने आर्थिक सहायता की मांग की है।