फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   समस्याओं के निदान को व्यापारियों ने दिया ज्ञापन

समस्याओं के निदान को व्यापारियों ने दिया ज्ञापन

Tue, 10 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
समस्याओं के निदान को व्यापारियों ने दिया ज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग के नेतृत्व में व्यापारियों ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू को ज्ञापन देकर शामली जिले की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। सोमवार को कैराना रोड पर आयोजित युवा महासम्मेलन में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू का व्यापारियों ने शॉल ओढ़ाकर और फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इसके साथ ही उन्हें ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा कि जिले के युवाओं को रोजगार के साधन मुहैया कराने के लिए एथेनॉल का बड़ा प्लांट लगाया जाना चाहिए। इसके अलावा शामली शहर से ट्रैफिक जाम को खत्म करने के लिए शामली बाईपास का निर्माण भी बेहद जरूरी है। क्योंकि शामली से होकर तीन नेशनल हाइवे निकलते है, जिस कारण वाहनों की अधिकता की वजह से दिन भर ट्रैफिक जाम रहता है। ज्ञापन देने वालों में नरेंद्र अग्रवाल, सुभाष धीमान, महेश धीमान, पवन गोयल, प्रदीप संगल, ब्रजभूषण संगल, कंवरबीर कांबोज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed