फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बच्चे के स्वास्थ्य के लिए टीकाकरण जरुरी

बच्चे के स्वास्थ्य के लिए टीकाकरण जरुरी

Fri, 06 Apr 2018 12:44 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
बच्चे के स्वास्थ्य के लिए टीकाकरण जरुरी
बच्चों की सेहत के लिए टीकाकरण जरूरी
विज्ञापन

शामली। स्वास्थ्य विभाग की ओर से हेल्दी बेबी शो का आयोजन सीएचसी पर किया गया। इस दौरान सीएचसी प्रभारी द्वारा हाईरिस्क एरिया से आए तीन सबसे स्वस्थ बच्चों की माताओं को पुरस्कृत कर उनका मान बढ़ाया।

सीएचसी शामली पर बृहस्पतिवार को पीसीआई तथा जन कल्याण समिति के समन्वय से हेल्दी बेबी शो का आयोजन किया गया। इस बेबी शो का उद्देश्य हाईरिस्क एरिया में टीकाकरण कवरेज बढ़ाना है। कार्यक्रम में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाक्टर आरके सागर तथा सीएचसी प्रभारी डॉक्टर रमेश चंद्रा द्वारा टीकाकरण के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। उन्होंने बताया कि टीकाकरण कराने से जच्चा और बच्चा में बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। नतीजतन दोनों स्वस्थ रहते हैं। इस दौरान कार्यक्रम के दौरान हाईरिस्क एरिया से 35 बच्चों को उनकी मां के साथ बुलवाया गया था। बच्चों के स्वास्थ्य की जांच डाक्टर अनुपम सक्सेना द्वारा की गई। जांच में बनत निवासी महिला सोनिया का दस माह का बच्चा दिशांत सबसे ज्यादा स्वस्थ पाया गया। डॉक्टर ने उनको बधाई देते हुए बच्चे की मां को प्रथम पुरस्कार से पुरस्कृत किया। मोहल्ला कलंदरशाह निवासी महिला अरशी का बच्चा समायस दूसरे स्थान पर रहा, जबकि तीसरे स्थान पर मोहल्ला पंसारियान निवासी अनिता की बच्ची वैश्नवी तीसरे स्थान पर रही। तीनों बच्चों की माताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में तनिशा, ममता, सुनिता, सोनिया, सुमन, रेणू और मोहम्मद जुनेद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed