{"_id":"5a53c0794f1c1b4d198b5b6e","slug":"101515438201-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम करेंगें 30 जनवरी तक गांवों में शीतकालीन भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम करेंगें 30 जनवरी तक गांवों में शीतकालीन भ्रमण
Updated Tue, 09 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शासन के निर्देश पर 10 से 30 जनवरी तक जिलाधिकारी गांवों में शीतकालीन भ्रमण करेंगे। गांवों में चल रहे विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति एवं गुणवत्ता का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। साथ ही राजस्व अभिलेखों की सत्यता एवं रखरखाव आदि की चौपाल लगाकर समीक्षा की जाएगी।
दस जनवरी को जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ग्राम कैंडी में पहुंचेंगे। इसके बाद 11 जनवरी को ग्राम महावतपुर , 12 को ग्राम पेलखा, 15 को ग्राम हसनपुर , 16 को ग्राम अलीपुर कैराना, 17 को ग्राम टिटौली, 18 को ग्राम टपराना, 20 को ग्राम ताजपुर सिंभालका, 22 को ग्राम बुटराड़ा , 23 को ग्राम करोंदा हाथी, 24 को ग्राम भनेडा, 29 को ग्राम कनियान और 30 जनवरी को ग्राम खेड़ीकरमू में शीतकालीन भ्रमण करेंगे। इसके अतिरिक्त राजस्व विभाग से संबंधित समस्त कार्यों जैसे भू अभिलेखों का समुचित रखरखाव एवं सत्यापन , चकबंदी प्रक्रिया का समयबद्ध रूप से क्रियान्वयन , ग्राम विकास विभाग एवं चकबंदी राज विभाग , कृषि एवं सिंचाई विभाग , विद्युत विभाग , चीनी एवं गन्ना विकास विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग , चिकित्सा विभाग , समाज कल्याण विभाग , महिला एवं बाल विकास विभाग आदि के कार्यो की समीक्षा के साथ शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इस दौरान समस्याओं का मौके पर निस्तारण भी किया जाएगा।