{"_id":"5a4533e14f1c1b5c0c8b58fa","slug":"101514484705-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिल ने सभी बालिका स्कूलों में बांटा सीएम का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिल ने सभी बालिका स्कूलों में बांटा सीएम का संदेश
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉवर एंजिल के फार्म भरें
शामली। पुलिस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से भेजे गए नववर्ष का बधाई संदेश सभी बालिका कॉलेजों में भिजवाया गया। वहीं, पावर एंजिल बनने के लिए फार्म भी दिए।
मुख्यमंत्री की ओर से छात्राओं और महिलाओं को नववर्ष का बधाई संदेश नारी सशक्तीकरण के रूप में दिया है। बृहस्पतिवार को भेजे गए संदेश और पावर एंजिल के लिए फार्मों को एएसआई डीएस कालिया ने सभी बालिका कॉलेजों में घूमकर कॉलेज प्रधानाचार्य और प्रबंधकों को संदेश व फार्म प्रदान किए। वहीं, सभी को सीएम का नववर्ष संदेश छात्राओं को पढ़कर सुनाने और पावर एंजिल का फार्म भरकर थाने में जमा करने के लिए कहा। इसके बाद पावर एंजिल बनने वाली छात्राओं को एसपीओ का दर्जा दिया जाएगा। पुलिस सभी को परिचय पत्र बनाकर देगी। सराहनीय कार्य करने वाली पावर एंजिल को पुरस्कृत भी किया जाएगा। सभी थानाप्रभारी को 30-30 फार्म दिए गए हैं। डीएस कालिया ने संदेश और फार्म शहर के वीवी बालिका इंटर कॉलेज, हिंदू कन्या इंटर कॉलेज और जैन कन्या इंटर कॉलेज आदि में पहुचाएं।