{"_id":"5a355d3b4f1c1b4c528b9d42","slug":"101513446715-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में लगा डायल सौ पुलिस पर लगा खनन कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में लगा डायल सौ पुलिस पर लगा खनन कराने का आरोप
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
चौसाना (शामली)। चौकी प्रभारी मनोज कुमार का तबादला होने के बाद शनिवार को नवांगत चौकी प्रभारी एसआई नेमचंद ने चौसाना चौकी का कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान परिचय सभा में स्थानीय लोगों ने डायल-100 पुलिस पुलिस खनन कराने का आरोप लगाया।
नवांगत चौकी प्रभारी ने परिचय करने के लिये क्षेत्र के सभी गांवों के गणमान्य लोगों की बैठक ली और समस्याओं के बारे में जाना। व्यापारियों ने सुरक्षा की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य कर्ण सिंह ने क्षेत्र के किसानों की आवाज उठाते हुए डायल-100 पुलिस द्वारा किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। कहा कि डायल 100 पर तैनात पुलिसकर्मी भड़ी व लक्ष्मीपुरा के किसानों को जबरन रेत खनन कराने का दबाव बनाते हैं। किसानों से खनन कराने पर 100-100 रुपये वसूलने की बात करते हैं। शिकायत पर चौकी प्रभारी ने सिपाहियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही। वही संयुक्त व्यापार मंडल ने चौकी प्रभारी का स्वागत करते हुए व्यापारियों की सुरक्षा की मांग की। इस दौरान अजेश मित्तल, संदीप गोयल, अनुभव गर्ग, अनुज, राजेंद्र, सुशील, रामकुमार, हसन प्रधान, निखिल, दिनेश, सुनील शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहें।