{"_id":"5a340f7e4f1c1baf678c1c33","slug":"101513361278-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ाई गई विद्युत दरों के खिलाफ किसानों में गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ाई गई विद्युत दरों के खिलाफ किसानों में गुस्सा
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
शामली। विद्युत दरों में बढ़ोत्तरी और गन्ना मूल्य भुगतान में हो रही देरी के खिलाफ किसानों में गुस्सा बना हुआ है। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।
शुक्रवार को भाकियू कार्यकर्ता कलक्ट्रेट परिसर में इकट्ठा हुए और धरना देकर बैठ गए। कहा कि प्रदेश में निजी नलकूप एवं ग्रामीण क्षेत्र में घरेलू बिजली की दरों में वृद्धि की गई है। बिजली की दरें बढ़ने से किसानों पर आर्थिक बोझ पड़ेगा, जिस कारण किसानों की आय घट जाएगी। ऐसी परिस्थिति में किसान और गरीब होगा। साथ ही कर्ज तले दब जाएगा। इसके अलावा शुगर मिलें गन्ना मूल्य भुगतान समय पर नहीं कर रही है। प्रदेश सरकार ने 14 दिन के अंतराल में भुगतान करने का आदेश दिया है, उसका पालन नहीं करके शुगर मिल प्रबंधन मनमानी कर रहे हैं। इसके अलावा पुराने वाहनों संबंधी एनजीटी के आदेश से ट्रैक्टर को मुक्त कराने, फसलों के लागत मूल्य में 50 प्रतिशत जोड़कर न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने, सभी फसलों, फलों, सब्जी व दूध को न्यूनतम समर्थन मूल्य के अधीन लाने, सहित आठ सूत्री ज्ञापन एडीएम शिव बहादुर सिंह को सौंपा।
मौके पर भाकियू के सहारनपुर मंडल अध्यक्ष ओमपाल मलिक, युवा जिलाध्यक्ष पप्पू मलिक कुडाना, प्रदेश सचिव विनोद निर्वाल, प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार, गठवाला खाप के थांबेदार चौधरी श्याम सिंह, चौधरी राजबीर सिंह, अजयवीर त्यागी, जिला पंचायत सदस्य मास्टर जाहिद, महेंद्र सिंह नेताजी, जवाहर सिंह, बोबी, भूरा, कंवरपाल, नरेश प्रधान, बिजेंद्र, अशोक, जगपाल, ओमवीर, धर्मपाल, ओम सिंह, संजीव, गुड्डू, कामिल, इरशाद, नवनीत, जगबीर सिंह आदि मौजूद रहे।