{"_id":"5a297ed84f1c1bd1408bb9e7","slug":"101512668888-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डग्गामार और ओवरलोड़ वाहनों के कारण सड़क रहता है जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डग्गामार और ओवरलोड़ वाहनों के कारण सड़क रहता है जाम
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना(शामली)। डग्गामार और ओवरलोड वाहनों के कारण कैराना कोतवाली के सामने ही रोजाना ट्रैफिक जाम रहता है। बावजूद इसके पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही है।
कस्बा में पानीपत खटीमा मार्ग को गड्ढा मुक्त कराने के लिए कार्य चल रहा है, लेकिन पानीपत खटीमा मार्ग पर ओवरलोड वाहनों के चलते पूरे दिन नगर जाम में तब्दील रहा। जिसके कारण हरियाणा की ओर जाने और आने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को कोतवाली के सामने ही पानीपत जाने वाले डग्गामार वाहन सड़कों पर खडे़ रहे। साथ ही गन्ने के ओवरलोड ट्रक को लेकर सड़क पर दोनों ओर जाम लग गया। बाद में स्थानीय पुलिस कोतवाली से बाहर निकली और जाम को खुलवाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि ओवरलोड वाहनों को कस्बे में अंदर नहीं आने दिया जाएगा। गन्ने से लदे एक ओवरलोड ट्रक का चालान भी किया गया है।