{"_id":"598b5d614f1c1bfb618b46a6","slug":"101502305633-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
जिला कांग्रेेस कार्यकर्त्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर सुभाष चौक पर धरना देकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
बुधवार को जिला कांग्रेेस कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्त्ताओं ने धरना दिया। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों की निंदा की। एडीएम शिव बहादुुर सिंह को ज्ञापन देते हुए प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था सुधार किए जाने, किसानों का बकाया भुगतान अविलंब किए जाने, व्यापारी विरोधी जीएसटी को संशोधित किया जाने आदि की मांग की। मौके पर जिला प्रभारी श्यामलाल शर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष वैभव गर्ग, सेवादल अध्यक्ष बाबूखान, अनुज गौतम, कांधला ब्लाक अध्यक्ष राजेश कश्यप, जिला महामंत्री जिनेंद्र जैन, थानाभवन ब्लाक अध्यक्ष लाखन सिंह मौजूद रहे।