{"_id":"598a0bd04f1c1b031b8b465c","slug":"101502219216-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव से परेशान खालापार के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव से परेशान खालापार के लोग
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। नाले में अटी गंदगी और जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण मोहल्ला खैल खालापार बस्ती में जलभराव से लोग परेशान हैं। पालिका प्रशासन के खिलाफ हंगामा प्रदर्शन करते हुए लोगों ने समस्या के समाधान की मांग की है।
कस्बा कांधला के मोहल्ला खैल खालापार बस्ती में काफी समय पूर्व पानी की निकासी के लिए एक नाले के निर्माण का प्रस्ताव पास किया गया था। जुबेर , हुसैन, रहबर, सुलेमान, गुडडू, आसिफ ने बताया कि नाले का निर्माण पूरा नहीं हो पाया। इस कारण गंदगी का ढेर लगा रहता है। जहां तक नाला निर्माण है, उससे आगे पानी की निकासी नहीं होती है। इस कारण पूरी बस्ती में जलभराव की समस्या हो गई है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरों में पानी घुसने लगा है। आरोप है कि बार बार शिकायत करने के बाद भी नगरपालिका अधिकारी कोई समाधान नहीं करा पा रहे हैं। मंगलवार को बस्ती के लोगों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी से समस्या के समाधान की मांग की है।