{"_id":"59666c674f1c1bf9188b483e","slug":"101499884647-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पति के खिलाफ कार्रवाई कराएं
शामली।
शहर के मोहल्ला कलंदरशाह निवासी महिला ने पति पर मारपीट कर बच्चे, सामान व जेवरात छीनकर ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर बताया कि वह अपने पति शाहिद व दो बच्चों के साथ मोहल्ले के ही शफीक के मकान में किराये पर रहती है। आरोप है कि पति आए दिन शराब पीकर मारपीट करता था। सात जुलाई को पति ने उसे बच्चों सहित घर से निकाल दिया, जिसके बाद वह कैराना के घौसा चौकी निवासी अपनी बहन भूरी के घर चली गई थी। आरोप है कि पति वहां पहुंचा तथा मारपीट करके दोनों बच्चों, कीमती सामान व सोने चांदी के जेवरात छीनकर ले गया।
घर में घुसकर हमले का आरोप
शामली। कोतवाली शामली क्षेत्र के गांव कुड़ाना निवासी महिला ने गांव के ही एक युवक पर साथियों सहित घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस अधीक्षक से शिकायत की गई है। घटना छह जुलाई की है, जिसमें पुलिस को तहरीर देने केबावजूद कार्रवाई नहीं हुई।
एसपी ने आश्वासन दिया
शामली। शहर निवासी एक महिला ने एसपी से शिकायत कर युवक द्वारा परेशान करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपी युवक उसका पीछा करता है और अश्लील हरकतें करता है। इस कारण उसका घर से बाहर निकलना दुश्वार हो गया है। पीड़िता का कहना है कि अगर वह आरोपी को पुलिस से शिकायत करने की चेतावनी देती है, तो आरोपी युवक उसको और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देता है। कई बार पुलिस से शिकायत कर ली, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। एसपी ने जांच के बाद कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
मकान पर भाइयों ने किया कब्जा
शामली। गांव लांक निवासी धारा पुत्र बलवीर ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर शिकायती पत्र देकर बताया कि वह चलने फिरने से भी लाचार हैं। उसके भाइयों ने उसकी खेती की जमीन और मकान पर अवैध कब्जा कर लिया है तथा विरोध करने पर मारपीट करते हैं। पीड़ित आरोपी भाइयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।