{"_id":"5ef399c38ebc3e42bb684742","slug":"101-people-invoiced-for-not-applying-masks-shamli-news-mrt4880276120","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेस मास्क न लगाने पर 101 लोगों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेस मास्क न लगाने पर 101 लोगों के चालान
विज्ञापन
शामली मे गुरुद्वारा तिराहे पर बाइक सवारों को रोककर चालान काटते ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी।
- फोटो : SHAMLI
शामली/थानाभवन। अनलॉक-1 में नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। जनपद में पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क न लगाने पर 101 लोगों के चालान कर 10850 रुपये जुर्माना वसूल किया।
बुधवार को एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि अनलॉक-1 में सड़क, बाजार व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना अनिवार्य है। जनपद में पुलिस ने नियमों का पालन न करने, मास्क न लगाने वाले 101 लोगों के चालान करते हुए 10850 रुपये जुर्माना वसूल किया। इसके साथ ही दोपहिया वाहन पर तीन सवारी लेकर चलने वालों के छह चालान कर 1600 रुपये जुर्माना वसूला। इसके अलावा अन्य 84 वाहनों के चालान कर 67700 रुपये समन शुल्क वसूल किया है। उधर, थानाभवन में थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि बुधवार को पुलिस ने बिना मास्क बाजार में घूमने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बिना मास्क घूम रहे 26 लोगों के चालान काटे। साथ ही वाहन चेकिंग अभियान के दौरान भी नियमों का उल्लंघन करने वाले तीस लोगों के चालान काटे गए। पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
सात लोगों का शांतिभंग में चालान
शामली। कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग मामलों में झगड़ा करने पर सात लोगों मनोज निवासी मोहल्ला सरवरपीर, आसिफ, फुरकान, मोमीन, नदीम निवासी मोहल्ला कलंदरशाह, रविंद्र निवासी गांव खेड़ीकरमू और पिंटू निवासी आबादपुर थानाभवन का शांति भंग की आशंका में चालान किया गया है।