फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   101 candidates will give integrated scholarship examination

101 अभ्यर्थी देंगे एकीकृत छात्रवृत्ति परीक्षा

Fri, 26 Feb 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
101 candidates will give integrated scholarship examination
शामली। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि 28 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक एकीकृत छात्रवृत्ति परीक्षा-2020 आयोजित होगी। परीक्षा का केंद्र वीवी इंटर कालेज शामली को बनाया गया है। परीक्षा में 101 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में हिंदी, गणित, सामाजिक अध्ययन, सामान्य ज्ञान के चार प्रश्नपत्र होते हैं। पिछले साल से कंप्यूटर आधारित मूल्यांकन होने के कारण प्रश्नपत्रों के स्वरूप में परिवर्तन किया गया है। प्रश्न पत्र दो भागों में विभाजित होगा और उसके दो सेट होंगे। हिंदी और गणित का एक सेट होगा। जिसका समय सुबह 10 बजे से साढ़े 11 बजे तक होगा। दूसरा सेट सामान्य अध्ययन और सामान्य ज्ञान का होगा, जो साढ़े 11 से एक बजे तक होगा। दूसरे सेट के प्रश्न पत्र वितरण के साथ ही प्रथम भाग की बुकलेट एकत्रित की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, केंद्र व्यवस्थापक प्रधानाचार्य एसके आर्य ने बताया कि परीक्षा के दौरान कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन किया जाएगा। अभ्यर्थी परीक्षा में काला पेन अवश्य लेकर आए। परीक्षा के दौरान मोबाइल, इलेक्ट्रानिक घड़ी और नकल संबंधी सामग्री वर्जित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed